PROFILE : यादों का सफर

28

Raksha Kothiwala

Mr. Ajay M Shah
  • Birthday: 17 March
  • Anniversary: 20 December
  • Anand (GUJ)
Raksha Kothiwala

यादों का सफर - प्रकरण १५

मैं रक्षा कोठीवाला – शाह।

 

जब आप सबकी लिखी हुई यादें पढ़ी,  तो ऐसा लग रहा है जैसे बुलेट ट्रेन जैसी तेज़ रफ्तार से गुजर रही ज़िंदगी की रफ्तार अचानक पैसेंजर ट्रेन की तरह धीमी हो गई हो। और मैं फिर से अपने कॉलेज के बीते दिनों में पहुँच गई हूँ।

मेरी शादी 1985 में अपने ही कॉलेज के सीनियर अजय शाह से हुई। मैने  जो रफ्तार वाली बात की है, वो मेरे पति के साथ का असर है। अजय रेलवे से ही सेवानिवृत्त हुए है।😊

 

 मैं आणंद, गुजरात ” *जिसे लोग प्यार से मिल्क सिटी* कहते हैं ” में रहती हूँ, पर मन कई बार अतीत में चला जाता है जहाँ स्कूल-कॉलेज की बातें और लड़कपन की यादे है।

 

शादी के बाद का जीवन किसी सफ़र से कम नहीं रहा। अजय के साथ 

मैंने सूरत को देखा, वड़ोदरा को जिया, अहमदाबाद को समझा, नंदुरबार में सादगी सीखी और फिर  आणंद को अपना घर बनाया। 

पर कॉलेज की यादों की तो मन में अलग ही जगह हैं।

सहेलियों के साथ कि मस्ती पढ़ाई  विशेषरुप से गिरिबाला, साधना दर्शना के साथ अनमोल समय रहा।

 

मुझे आज भी हमारे सलीम सर बहुत याद आते हैं। खासकर उनकी वो आदत! वे अक्सर मेरा नाम *रक्षा* की जगह *राकेश* बोल देते थे।

मैं जानबूझकर चुप रहती। सोचती 

देखते हैं, अगली बार क्या बोलते हैं।

और जैसे ही वे खुद सुधार कर कहते 

 *“अरे, रक्षा!”* तो पूरी क्लास हँसी से भर जाती। मैं भी मुस्कुरा देती, और मन में कहती  सर, आप भी कमाल करते हैं!

आज इतने साल बाद जब फिर से सब मिलने वाले हैं, तो दिल में वही पुरानी शरारती खुशी चहक रही है।

उत्साह ऐसा है जैसे फिर से वही कॉलेज का पहला दिन हो।

 

राजेश और अन्य बुरहानपुर के साथी बड़ी महेनत से यजमान बनकर आयोजन कर रहे है और बाकी सब अपने ही शहर में महेमान होंगे 😊

 

–रक्षा कोठीवाला – शाह

Scroll to Top