PROFILE : यादों का सफर
14
Makhanlal Gupta
Mrs. Mamata M Gupta
- Birthday: 01 July
- Anniversary: 07 Februaury
- Burhanpur (MP)

यादों का सफर - प्रकरण १६
प्यारे मित्रों,
नमस्कार,
60+ की आयु में जीवनव्यापन के कार्यों में व्यस्थ अचानक एक संदेश ने जानो सालों पहले की यादें ताज़ा कर दी।
संदेश था कादरिया कॉलेज के बी एस सी 1st year (1979-80) की बेच से। लिखा था सभी बैचमेट्स फिर मिलेंगे, सुनते ही मन प्रफ्फुलित हो उठा और रफ्तार से दौड़ने लगा उन यादों की ओर जहां 45 साल पहले हम सभी सहपाठी एक क्लास में पढ़ते, मस्ती करते, किसी की टांग खींचते तो किसी पे नाराज़ होते, इन सब से परे हमें पता भी नहीं था कि हम यादें संजो रहे थे ऐसे ही किसी दिन उन यादों को फिर एक बार ताज़ा करने।
क्या बया करू पहली बारी के परिचय सम्मेलन मै सब अपना अपना इंट्रोडक्शन दे रहे थे की तभी एक क्लासमेट उठा और लहराता हुआ कहा “गुलाबनबी शेख, शनवारा गेट”, अचानक हुई इस हरकत से क्लास ठहाकों से गूंज उठी ओर सर भी हसने लगे।
इसके बाद कॉलेज दिन पर दिन और भी आनंदमई लगने लगा मौसम के साथ मन भी लहराता रहा जैसे बरसात के मौसम मै तो बहुत आनद आता मिट्टी की खुशबू और बरसात के बूंदे काफी आनंदमय लगती, ऐसे मै रातरानी के फूलों की खुशबू तो सारे कॉलेज को महका देती थी खुशबू ऐसी मानो आज भी लिखते समय वो खुशबू महसूस हो रही हो। गुलाबनबी, दद्दू, शाकिम वगैरा पेड़ के नीचे खड़े हो जाते और उसमे भी शरारती अंदाज में टहनी हिमाखनलाल गुप्ता ला देते और पूरे कपड़े पानी और फूलों की पंखुड़ियों से भर जाते की बरसात के बाद आया बसंत का मौसम जिसमे वो गुलाबी हवा वो भी नदी किनारा उसमे भी पतझड़ का मौसम जिसमे नीम के पत्ते धीमे धीमे गिरते हुए वातावरण को आनंदमई बना देते की किस्से तो बहुत है आनंद के दोस्तो किंतु लिखना नहीं आता अब बस इंतेज़ार है उस तारीख का जब हम मिलेंगे।
सदा आपका सहपाठी
माखनलाल गुप्ता
बी. एस सी 1st year
बैच : 1979-80
