PROFILE : यादों का सफर

18

Pradeep N Shroff

Mrs. Vandana P Shroff
  • Birthday: 23 May
  • Anniversary: 27 December
  • Navi Mumbai (MH)
20 pradeepshroff

यादों का सफर - प्रकरण ०९

गोल्डन मीट ग्रुप में जुड़े जाने-अनजाने दोस्तों का उत्साह और अपनापन देखकर मन सचमुच आनंद से भर जाता है। हर पोस्ट, और हर प्रतिक्रिया में एक जुड़ाव महसूस होता है। उस दौर में भी हमारी क्लास मुझे सरल और परिपक्व लगी थी, और आज इतने वर्षों बाद भी सबके विचार और उमंग देखकर मुझे यही अनुभव होता है कि 45 साल बाद भी हम सबके भीतर वही 17–18 साल का बेफ़िक्र, हँसमुख विद्यार्थी आज भी जीवित है।

 

सच कहूँ तो, एक विशेष परीक्षा की तैयारी में, मैं कॉलेज में  बहुत ही कम समय के लिए रहा था, इसलिए कॉलेज जीवन की कोई विशेष या गहरी यादें मेरे पास नहीं हैं ।

Yes , एक डाट मुझे याद जरूर आती हैं , जब Zoology के फाइनल प्रैक्टिकल एग्जाम में प्रीति मुझसे कुछ मदद चाह रही थी , और सर ने हमे बात करते देख लिया  था  परिणाम स्वरूप केवल   मुझे  ही डाट पड़ी । और ऐसा तो बिचारे लड़कों के साथ तो हमेशा से होता आ रहा है और होता रहेगा, और अनुभव भी यही कहता हैं।

 

इस गोल्डन मीट में शामिल होने के बाद बार-बार मन यही कहता है कि सैफ़ी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज की यह गोल्डन मीट मेरे जीवन की अमिट याद बन जाएगी।

जिन मित्रो को केवल नाम से इस ग्रुप के द्वारा जानता हु , उनसे मिलकर फिर एक नई मित्रता हो जाएगी। उनसे अब आजीवन पहचान और संबंध   बन जाएगा।

हम सबका एक जगह एकत्र होना, साथ हँसना-बोलना और यादों को फिर से जीना अपने आप में एक दुर्लभ अवसर होगा।

 

ऐसा मौका दोबारा मिले या न मिले, यह कहना मुश्किल है। इसलिए दिल से यही कहना चाहता हूँ के सब ज़रूर से आइए, इस पल को पूरी तरह जी लीजिए, क्योंकि शायद ऐसा अवसर फिर लौटकर न आए।

हम में से लगभग सभी लोग 62 – 63 और कुछ लोग तो हो सकता हैं 64 के ऊपर भी पहुंच गए होंगे सभी लोग अपनी सेहत का ख्याल रखे  , मन खुश और प्रफुल्लित रखे , Old  age पैरों से शुरू होकर ऊपर की ओर बढ़ता है अपने पैरों को सक्रिय और मजबूत रखें। इसलिए walking बहुत जरूरी है

 

मिलते है दोस्तो गोल्डन मिट में।

 

तब तक मैं प्रदीप श्रॉफ आपसे इजाजत लेता हूं। नमस्कार!!!

Scroll to Top